{"_id":"5dc1ad778ebc3e5b6f490184","slug":"out-of-713-complent-only-37-are-solved-ambedkar-nagar-news-lko490610258","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में शिकायतें आयी 713, निपटी सिर्फ 37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में शिकायतें आयी 713, निपटी सिर्फ 37
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील में मंगलवार को पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम व एसपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के पांच तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 713 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। 37 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने की। डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी बड़ी उम्मीदों के साथ आते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि उनकी शिकायतों का समुचित निस्तारण होगा। जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कहा कि लंबित शिकायतों का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण के लिए फरियादियों को बार बार न दौड़ाया जाए। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी दिनों में पडने वाले त्यौहार व अयोध्या मामले के संभावित निर्णय आने को देखते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं। यदि कोई किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान कुल 230 शिकायतें आईं। 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, पीडी प्रदीप कुमार पाण्डेय, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अकबरपुर में एडीएम अमरनाथ राय व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र की मौजूदगी में 148 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ धर्मेंद्र सचान आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम एमपी सिंह ने किया। कुल 64 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ अमरबहादुर, तहसील संतोष ओझा आदि मौजूद रहे।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम देवीदयाल व सीओ वीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 122 शिकायतें आईं। मात्र 2 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में कुल 149 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ आरपी राय, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।