{"_id":"6640f2c11656d1fc120aef4a","slug":"our-public-representatives-should-be-serious-about-development-ambedkar-nagar-news-c-91-slko1001-115025-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विकास को लेकर गंभीर हो हमारा जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विकास को लेकर गंभीर हो हमारा जनप्रतिनिधि
Sun, 12 May 2024 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 May 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में चाय की चुस्की के साथ चुनावी चर्चा करते लोग।
- फोटो : संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। मतदान की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है चुनाव को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। चाय के होटल, ढाबे, गांव की गलियों व खलिहानों में लोग चुनावी चर्चा में मशगूल नजर आ रहे हैं।
शनिवार को तहसील क्षेत्र आलापुर के रामनगर बाजार स्थित लालमन उर्फ लाला यादव की चाय की दुकान पर चर्चा होती मिली। चाय की चुस्की लेते हुए हेमंत यादव व रमापति मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शतप्रतिशत मतदान होना चाहिए। जाति, धर्म व दल से ऊपर उठकर ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए जो विकास को लेकर गंभीर हो।
अनूप कुमार व विशाल कनौजिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि सदैव शिक्षित व अनुभवी होना चाहिए। शिक्षित होगा तो वह संसद में आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठा सकेगा। महेंद्र चौधरी व शाहिद ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो आमजन के सुख दुख में बराबरी का भागीदारी करने वाला हो। लोगों की मुश्किलों को समझने वाला हो।