{"_id":"64cbe67f399b1a9db10ee046","slug":"organic-farming-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1168-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 528 किसान करेंगे जैविक खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 528 किसान करेंगे जैविक खेती
Thu, 03 Aug 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 528 किसान अब जैविक खेती करेंगे। अकबरपुर व कटेहरी ब्लॉक क्षेत्र के ये किसान करीब एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में जैविक विधि से कई फसलें उगाएंगे। जैविक खेती के लिए किसानों को जरूरी सामग्री कार्यदायी संस्था उपलब्ध कराएगी।
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के स्तर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके प्रथम चरण में जिले के दो विकास खंड अकबरपुर व कटेहरी के 17 गांव का चयन जैविक खेती के लिए किया गया है। इसमें कटेहरी के चार गांव बरामदपुर जरियारी, बंदनडीह, हुसेनपुर हड़ी व खड़हरा सेमरी और अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र के उमरपुर, अहेथा, मलिकपुर, समोखपुर, बांसगांव, रसूलपुर दियरा, अहलादा, ताराखुर्द, जगदीशपुर मुस्लिम, जोगापुर, बेवाना, अहेथिया किशुनपुर और बनवां शामिल है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दोनों विकास खंड के 528 किसान एक हजार एकड़ भूमि पर जैविक खेती करेंगे। इसके लिए 20 कलस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक कलस्टर में 50 एकड़ भूमि पर जैविक खेती की जाएगी। जैविक खाद तैयार करने व जैविक खेती के लिए संबंधित किसानों को ड्रम, 20 लीटर की बाल्टी, गुड़, बेसन, स्वयं तैयार किए गए बीज, हैंडस्पेयर व पावरस्पेयर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था शिवालिक नेचुरल रिसोर्सेस मैनेजमेंट सोसाइटी व श्रीराम साल्वेंट प्राइवेट लिमिट उत्तराखंड को सौंपी गई है।
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा अनुदान
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से चयनित किसानों को 4750 रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। कार्यदायी संस्था की देखरेख में किसान जैविक खाद तैयार करेंगे।
-डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, उप निदेशक, कृषि