फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Order to relieve the junior engineer immediately

अवर अभियंता को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश

Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Order to relieve the junior engineer immediately
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा में वर्षों से तैनात अवर अभियंता (सिविल) नीतू कुमारी को कार्यमुक्त करने का आदेश आखिरकार निकाय निदेशक ने जारी कर दिया है। उन्हें रुदौली अयोध्या नगर पालिका में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टांडा नगर पालिका की अवर अभियंता नीतू कुमारी पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। सभासद आरती केडिया के पति दीपक केडिया ने नीतू पर बिना काम कराए 50 लाख रुपये से अधिक का भुगतान फर्जी ढंग से कराने का आरोप लगाया था। शिकायत पर प्रदेश सरकार के उपसचिव बृजेंद्र सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी थी। फिलहाल जेई नीतू का तबादला 15 जुलाई 2021 को नगर पालिका रुदौली जनपद अयोध्या के लिए हो गया था।
विज्ञापन

हालांकि उनकी अपील पर स्थानांतरण आगामी सत्र तक स्थगित कर दिया गया था। सत्र की समाप्ति के उपरांत व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के उपसचिव बृजेंद्र सिंह ने उन्हें कार्यमुक्त करते हुए नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया। उपसचिव के आदेश का संज्ञान लेते हुए नगर निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने जेई नीतू को अविलंब कार्यमुक्त करने का पत्र जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया कि वह जल्द अपने नवीन स्थानांतरण स्थल नगर पालिका रुदौली में कार्यभार ग्रहण करें। अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि अवर अभियंता को कार्यमुक्त करने का पत्र प्राप्त हो चुका है। जल्द ही नगर पालिका प्रशासक/ एडीएम अशोक कुमार कनौजिया द्वारा जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed