फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Opposition is issueless, making nonsense statements

Ambedkar Nagar News: विपक्ष मुद्दाविहीन, हो रही अनाप-शनाप बयानबाजी

Thu, 19 Sep 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Opposition is issueless, making nonsense statements
- कटेहरी उपचुनाव को लेकर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव
विज्ञापन

-औषधि मंत्री दयाशंकर मिश्र ने भी किया दौरा
फोटो 24
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधान सभा क्षेत्र उपचुनाव के कलस्टर प्रभारी प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यहां पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर चौपाल लगाई। कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है। इसीलिए सिर्फ अनाप-शनाप बयानबाजी उनकी तरफ से हो रही है।
बुधवार देर शाम ही अकबरपुर पहुंचे मंत्री ने रात में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी से जरूरी फीडबैक लिया। इसके बाद महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, मंत्री विनय पांडेय, रमेश गुप्त और सुमन पांडेय आदि सदस्यता टोली प्रभारी के साथ प्रगति जाना। दूसरी बैठक सभी मोर्चे और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ करते हुए कटेहरी में उनकी भूमिका की समीक्षा किया। देर रात टीम इलेवन के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद जलशक्ति मंत्री के साथ ही आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह और जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ कटेहरी,खजुरी,केदारनगर और श्रवण क्षेत्र के शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ चौपाल लगाई। बैठक करते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने यहां कहा कि उपचुनाव में भाजपा सरकार के जनहित कार्यों,क्षेत्र के विकास और विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार के बीच का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक कार्य और साफ-सुथरे शासन की वजह से विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है जिसे लेकर वह जनता के पास जाए। भाजपा सरकार ने बेघर लोगों को घर, गरीबों और असहायों को फ्री राशन,बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा, हर-घर को नल से शुद्ध जल, किसानों की उपज का अच्छा मूल्य और कम दाम पर खाद की उपलब्धता के साथ ही किसानों की उपज को देश की किसी भी मंडी में बेचने की सुविधा दी है।

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मिकी उपाध्याय ने बताया कि इन बैठकों में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौपालों और बैठकों में सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed