फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Operation of 34 contracted buses will start soon

Ambedkar Nagar News: 34 अनुबंधित बसों का जल्द शुरू होगा संचालन

Sun, 04 Feb 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Operation of 34 contracted buses will start soon
अंबेडकरनगर। बस यात्रियों के लिए बढ़ी खुशखबरी है। बस्ती, सुल्तानपुर, प्रयागराज समेत कई अन्य क्षेत्रों के लिए शीघ्र 34 बसों का संचालन अकबरपुर बस स्टेशन से होगा। संबंधित निजी बसों को अनुबंधित करने के लिए एआरएम कार्यालय शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बस यात्रियों की सुविधाओं के लिए परिवहन निगम द्वारा एक के बाद एक कदम उठाया जा रहा है। बीते दिनों ही नीलामी सीमा पार कर चुकीं लगभग एक दर्जन बसों को अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े से हटाकर उनके स्थान पर नई बस उपलब्ध कराई गईं। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। मौजूदा समय में अकबरपुर डिपो के बेड़े में 62 बसें शामिल हैं। इसके बावजूद बस्ती, जौनपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों के लिए बसों की संख्या कम होने से गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के हित में बीते दिनों निगम ने निजी बसों को भी अनुबंधित किए जाने का निर्देश सभी एआरएम को दिए थे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद गत दिवस ही एआरएम कार्यालय ने 34 निजी बसों को अनुबंधित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। एआरएम कार्यालय के अनुसार अकबरपुर, शाहगंज, टांडा से बस्ती के लिए छह बस, अकबरपुर, टांडा, बस्ती, शाहगंज से प्रयागराज के लिए छह, अकबरपुर, टांडा, कादीपुर से सुल्तानपुर के लिए आठ, अकबरपुर, मालीपुर, जलालपुर, अहिरौली अयोध्या के लिए आठ, अकबरपुर, टांडा, शाहगंज, जौनपुर व वाराणी के लिए छह बसों को अनुबंधित किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी के बाद होगा टेंडर
34 निजी बसों को अनुबंधित करने का प्रस्ताव निगम मुख्यालय को भेजा गया है। मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद संबंधित बसों का संचालन बेहतर ढंग से प्रारंभ कर दिया जाएगा। - सीवी राम, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed