फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Openly selling small cylinders, illegal re-filing

खुलेआम बिक रहे छोटे सिलेंडर, हो रही अवैध री-फिलिंग

Thu, 28 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Openly selling small cylinders, illegal re-filing
अंबेडकरनगर में इस तरह मनमाने ढंग से हो रहा छोटे सिलेंडरों का अवैध कारोबार। - फोटो : अमर उजाला

जिले में छोटे सिलेंडरों की रीफिलिंग का गोरखधंधा तेजी से पनप रहा है। महंगा होने के बावजूद आसानी से उपलब्धता के चलते आमतौर पर लोग इनका खूब प्रयोग कर रहे हैं। इसमें कनेक्शन लेने तक का झंझट नहीं रहता है। सुविधा के इसी चक्कर में पड़कर कई बार लोग मुश्किलों को गले लगा लेते हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में फैले इस धंधे को लेकर प्रशासन मौन है। गौरतलब है कि बीते दिन बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में वैवाहिक आयोजन के दौरान खाना बनाते समय पांच किलो का गैस सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस हादसे ने छोटे सिलेंडरों को लेकर बरती जा रही लापरवाही व मनमानी का मामला एक बार फिर उजागर कर दिया है। दरअसल छोटे सिलेंडरों की रीफिलिंग का काला कारोबार तेजी से सभी जिलों में पांव पसार चुका है। अंबेडकरनगर में भी बेखौफ ऐसे सिलेंडरों की अवैध ढंग से बिक्री व रीफिलिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर ही अवैध ढंग से रीफिलिंग की एक दर्जन से अधिक दुकानें खुली हुई हैं। हालांकि अधिकृत कंपनियों द्वारा पांच किलो का जो सिलेंडर उपलब्ध है, वह सस्ता है लेकिन कनेक्शन लेने के झंझटों में पड़ने की बजाए दुकान पर जाकर झटपट ऐसे सिलेंडर खरीद लेना लोग ज्यादा आसान समझते हैं।

 भारत पेट्रोलियम से जुड़े कपूर गैस एजेंसी के मालिक राजन कपूर बताते हैं कि पांच किलो का सिलेंडर 215 रुपये में उनके यहां उपलब्ध है। इसमें 56 रुपए 50 पैसे की सब्सिडी भी शामिल है जो खाते में जाती है। जाहिर तौर पर ऐसे में उपभोक्ताओं को वैध ढंग से यह सिलेंडर लेने पर लगभग 30 रुपये प्रति किलो की दर से गैस उपलब्ध हो जाती है।

उधर, आम दुकानों पर यही सिलेंडर लेने पर 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक दाम वसूला जाता है। उस पर भी इन छोटे सिलेंडरों में तीन से चार किलो गैस ही उपलब्ध हो पाती है। सिलेंडर की गुणवत्ता को लेकर भी कई तरह की मुश्किलें सामने आती हैं।


ऐसा इसलिए क्योंकि रीफिलिंग का कार्य मैनुअली व अप्रशिक्षित लोगों द्वारा किया जाता है। इसी के चलते ऐसे सिलेंडर मंहगे तो पड़ते ही हैं, उनसे खतरा भी कहीं अधिक बना रहता है। इसके बावजूद ग्राहकों का पूरा जोर छोटे सिलेंडरों को लेकर अवैध ढंग से खुली दुकानों पर ही केंद्रित रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed