फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only seven cm from the danger mark. Saryu flowing up

खतरे के निशान से सिर्फ सात सेमी. ऊपर बह रही सरयू

Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Only seven cm from the danger mark. Saryu flowing up
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का पानी अब खतरे के निशान से महज सात सेमी. ऊपर रह गया है। जलस्तर में तेजी से हो रही कमी ने टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। हालांकि करीब दो दर्जन गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर, टांडा नगर क्षेत्र में हालात एकदम सामान्य हो चले हैं।
विज्ञापन

टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्रों में सरयू नदी का रौद्ररूप सामने आया था। खतरे के निशान से 125 सेमी. ऊपर बहने के बाद नदी का पानी कम होने लगा था। पिछले तीन दिन से लगातार जलस्तर घट रहा है। सोमवार को खतरे के निशान 92.73 मीटर से सिर्फ सात सेमी. ऊपर पानी बह रहा था। इससे टांडा नगर में माहौल पूरी तरह सामान्य हो चला है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतें अभी भी हैं क्योंकि दो दर्जन गांवों में नदी के पानी ने बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर रखी है। माझा उलटहवा के ग्राम प्रधान शिवप्रसाद यादव ने बताया कि स्थिति सामान्य हो रही है। ग्रामीणों को जरूरी मदद दी जा रही है लेकिन सरयू नदी ने इस वर्ष जो तबाही मचाई है उससे उबरने में ग्रामीणों को लंबा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed