{"_id":"6328b3e0448b8846a80ec2e3","slug":"only-18-complaints-out-of-271-settled-ambedkar-nagar-news-lko649122765","type":"story","status":"publish","title_hn":"271 में से सिर्फ 18 शिकायतें निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
271 में से सिर्फ 18 शिकायतें निपटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इनमें कुल 271 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। सिर्फ 18 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
भीटी तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम सैमुअल पॉल एन ने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जो शिकायतें लंबित हैं, उनका भी निस्तारण अविलंब किया जाए। इस बीच कुल 108 शिकायतें दर्ज हुईं। इसकी तुलना में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसपी अजीत कुमार सिन्हा, एसडीएम सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
अकबरपुर में 51 शिकायतें दर्ज हुईं। इसकी तुलना में चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। जलालपुर में 53 फरियादियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। सिर्फ दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। आलापुर में 33 फरियादी आए। केवल तीन की शिकायतों को निस्तारित किया गया। टांडा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ।