{"_id":"6a2ae88fc3fde6921a0f3b0a","slug":"online-scam-attempt-on-katehari-mla-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158311-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटेहरी विधायक से ऑनलाइन ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटेहरी विधायक से ऑनलाइन ठगी का प्रयास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मराज निषाद बुधवार की शाम एक ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच गए। अहिरौली के कटेहरी बाजार में जनसंपर्क के दौरान विधायक के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति ने 28 हजार रुपये की ऑनलाइन पेमेंट की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विधायक कटेहरी बाजार में लोगों से संपर्क कर सरकार के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा कर रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया, जिसमें लिखा था- हेलो, एक छोटी सी मदद चाहिए। विधायक ने व्यस्तता के चलते उस समय कोई जवाब नहीं दिया। लगभग 05:30 बजे एक बार फिर हेलो का मैसेज आया।
विधायक के सहायक ने उन्हें इस बारे में सूचित किया तो उन्होंने जवाब दिया। 05.41 मिनट पर आरोपी ने मैसेज किया कि 28 हजार ऑनलाइन पेमेंट हो पाएगा। इस मेसेज को पढ़कर विधायक को ठगी के प्रयास का अंदेशा हुआ। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)