फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One more case of Chikungunya and six more cases of Dengue found

Ambedkar Nagar News: चिकनगुनिया का एक और डेंगू के छह और मरीज मिले

Mon, 03 Nov 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
One more case of Chikungunya and six more cases of Dengue found
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में एक युवक में चिकनगुनिया और छह नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 120 और चिकनगुनिया के सात केस हो गए हैं। मौसम में बदलाव और हालिया बारिश के बाद डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टांडा के अलीगंज के रहने वाले युवक, नगर पालिका क्षेत्र टांडा की किशोरी, सेंठा कला जलालपुर का एक युवक, अमोला बुजुर्ग रामनगर के एक युवक, बसखारी के मोदीपुर गणेशपुर में एक बुजुर्ग महिला व जलालपुर के रूकुनपुर गांव की एक महिला डेंगू संक्रमित मिले हैं। टांडा क्षेत्र के ही एक युवक में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इन सभी ने बुखार आने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराई, जिसमें यह सभी संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव मिलने पर रविवार को मलेरिया विभाग की टीम गांव पहुंची। डेंगू पॉजिटिव मरीज के घर व गांव में जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के प्रमुख लक्षण
तेज बुखार
भयंकर सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द
जोड़ों, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द
त्वचा पर लाल दाने या चकत्ते
उल्टी, मिचली और भूख में कमी
थकान, कमजोरी और बेचैनी
-------
डेंगू से बचाव के उपाय
प्रभारी मलेरिया अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि घर और आसपास पानी न जमने दें। कूलर, गमले, बाल्टी, टंकी आदि की सफाई हर 2–3 दिन में करें। मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें ताकि शरीर ढका रहे। दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवाएं। सुबह और शाम के समय बच्चों को बाहर खेलने से बचाएं, क्योंकि यही समय मच्छरों के काटने का होता है।
----------------
टी लार्वा का कराया जा रहा छिड़काव
डेंगू के छह मरीज नए मिले हैं। डेंगू और चिकनगुनिया मरीज मिलने पर मलेरिया विभाग की टीम को गांव भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
- डॉ. सालिकराम पासवान, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed