{"_id":"5c4ed4dd01f6a299b21888e1cb73190a","slug":"one-million-of-the-goods-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का माल चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का माल चुराया
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी ब्लाक के निकट छंगू यादव का घर है। रविवार देर रात चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उस समय छंगू अपने परिवार के साथ घर के आगे के हिस्से में सो रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह में जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो घर के अंदर का सामान बिखरा पाया। अलमारी व बाक्स के ताले टूटा हुए थए। जानकारी होने पर इर्दगिर्द के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन