फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One lakh laborers will now get the benefit of higher wages

Ambedkar Nagar News: एक लाख मजदूरोंं को मिलेगा अब अधिक मजदूरी का लाभ

Sun, 02 Jun 2024 07:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
One lakh laborers will now get the benefit of higher wages
अंबेडकरनगर। जिला श्रम प्रवर्तन कार्यालय में पंजीकृत एक लाख 11 हजार श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब ऐसे पंजीकृत श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत होने वाले श्रमिकों की मजदूरी में वर्ष में दो बार वृद्धि की जाती है। श्रम प्रवर्तन कार्यालय में जो श्रमिक पंजीकृत हैं उन्हें तीन वर्गों में बांटा गया है। अकुशल श्रमिक, अर्ध कुशल श्रमिक व कुशल श्रमिक, इसी के आधार पर इनकी मजदूरी भी अलग-अलग निर्धारित है।
विज्ञापन

जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले में कुल एक लाख 11 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। अकुशल श्रमिकों की 395 रुपये, अर्ध कुशल श्रमिकों का 435 रुपये व कुशल श्रमिकों का 487 रुपये मजदूरी प्रतिदिन के अनुसार निर्धारित है। गत दिवस हुई बोर्ड की बैठक के बाद सभी वर्ग के श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि की गई है। इसमें अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 15 रुपये बढ़ाकर 410, अर्थ कुशल श्रमिकों 16 रुपये बढ़ाकर 451 रुपये जबकि कुशल श्रमिकों की मजदूरी 18 रुपये बढ़ाकर 505 रुपये कर दी गई है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबहादुर यादव ने बताया कि अप्रैल माह से बढ़ी मजदूरी का लाभ श्रमिकों को दिलाया जाएगा। इसे लेकर जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed