फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One lakh children are not getting nutritious food for last three months

Ambedkar Nagar News: एक लाख बच्चों को तीन माह से नहीं मिला रहा पुष्टाहार

Tue, 02 Jul 2024 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
One lakh children are not getting nutritious food for last three months
अंबेडकरनगर। जिले को कुपोषणमुक्त करने को लेकर चल रहा अभियान बेमायने होता जा रहा है। जिले में संचालित 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों की तुलना में 1472 केंद्रों पर कहीं अप्रैल, मई व जून तो कहीं मई व जून का पुष्टाहार नहीं पहुंच सका है। इसके चलते संबंधित केंद्रों में पंजीकृत लगभग एक लाख बच्चों को पुष्टाहार नहीं मिल सका है। दरअसल संबंधित केंद्र पर पुष्टाहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह पर है लेकिन पुष्टाहार की सुचारु आपूर्ति नहीं हो रही। इसका खामियाजा केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले को पूरी तरह से कुपोषणमुक्त करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत छह वर्ष तक के बच्चों के साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाता है। मालूम हो कि जिले में कुल 2551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें कुल दो लाख 51 हजार छह वर्ष तक बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। इसमें छह वर्ष तक के बच्चों की संख्या लगभग दो लाख छह हजार 503 है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के अनुसार 1079 केंद्र पर पुष्टाहार पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था नैफेड पर है। इसमें विकास खंड बसखारी के 245, टांडा के 305, रामनगर के 250, भियांव के 333 व अकबरपुर शहर के 42 केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा 1472 केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह द्वारा पुष्टाहार पहुंचाया जाना है, इसमें विकास खंड जहांगीरगंज के 258, कटेहरी के 232, भीटी के 212, जलालपुर के 333 व अकबरपुर के 437 केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा पुष्टाहार
स्वयं सहायता समूह द्वारा केंद्रों पर अप्रैल से सुचारु रूप से पुष्टाहार नहीं पहुंचाया जा सका है। विकास खंड अकबरपुर के केंद्रों पर मई व जून, भीटी के केंद्रों को अप्रैल, मई व जून, जहांगीरगंज के केंद्रों को मई व जून, जलालपुर के केंद्र को मई व जून व विकास खंड कटेहरी के केंद्र को अप्रैल, मई व जून का पुष्टाहार नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके इतर नैफेड ने जून माह तक का पुष्टाहार संबंधित केंद्रों तक पहुंचा दिया है। बताया जा रहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा बेहतर ढंग से पुष्टाहार उत्पादन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते ही केंद्र तक पुष्टाहार समय पर पहुंचाने में समस्या हो रही है।


इन्हें करना है पुष्टाहार की आपूर्ति
उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय के अनुसार कटेहरी स्थित सवेरा प्रेरणा महिला लघु उद्योग द्वारा विकास खंड कटेहरी व भीटी, जहांगीरगंज में स्थापित सांर्ष प्रेरणा महिला लघु उद्योग से विकास खंड जहांगीरगंज व रामनगर, अकबरपुर स्थित अन्नपूर्णा प्रेरणा महिला लघु उद्योग से विकास खंड अकबरपुर, टांडा व बसखारी सम्मनपुर में स्थित अमर प्रेरणा महिला लघु उद्योग से विकास खंड जलालपुर व भियांव स्थित केंद्र को पुष्टाहार आपूर्ति की जानी है।



समय पर नहीं पहुंच रहा पुष्टाहार
स्वयं सहायता समूह द्वारा पांच विकास खंड के 1472 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार समय पर नहीं पहुंच रहा है। इस संबंध में स्वयं सहायता समूह से बातचीत की गई है। स्थिति में सुधार कराया जा रहा है। - दिनेश मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed