{"_id":"67cdc981cd7fbeb6b90d33df","slug":"one-killed-two-injured-in-collision-between-scooter-and-bike-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-130958-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र आलापुर में रविवार की शाम बाइक व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भी गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं बाइक सवार को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज करा रही है।
आलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी ऋषभ मौर्य (26) अपने चचेरे भाई दिव्यांशु (22) के साथ किसी काम स्कूटी से रामनगर बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में बहरामपुर के पास एक बाइक स्कूटी में पीछे से टकरा गई। हादसे में स्कूटी व बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे चचेरे भाईयों को गंभीर चोटें आ गईं, जबकि बाइक सवार मामूली रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया। यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में ऋषभ की मौत हो गई, जबकि दिव्यांशु को लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक पिता इंद्रनाथ मौर्य का इकलौता पुत्र था। परिवार में मां व एक बहन भी हैं। हादसे के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दिव्यांशु की भी हालत गंभीर है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है। तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। (संवाद)