फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One killed, one injured in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sat, 08 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in road accident
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अलीगंज के अलहदादपुर में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। उसकी दो वर्षीय बहन घायल हो गई जबकि दादी बाल-बाल बच गईं। आक्रोशित नागरिकों ने घटना के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में पूर्व भाजपा विधायक संजू देवी के भतीजे अतुल गुप्त व चालक विनोद यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार चालक ने ईयर फोन लगा रखा था जिसकी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

टांडा बरुआ जलाकी मार्ग पर शनिवार सुबह नौ बजे के करीब राष्ट्रीय बिल्डिंग मैटेरियल का सामान ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान के पास पहुंची। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक इयर फोन लगाकर गाना सुन रहा था। दुकान के निकट चालक ने तेजी से ट्रैक्टर को मोड़ दिया। इसी समय उधर से गुजर रही मोहल्ले की 55 वर्षीय महिला व उनकी दो पोतियों को चपेट में ले लिया। महिला को तो सिर्फ धक्का लगा लेकिन चार वर्षीय इबरा नूर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी छोटी बहन दो वर्षीय इकरा नूर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया। बड़ी तादाद में जुटे नागरिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने चालक व ट्रैक्टर को कोप भाजन से बचाने के लिए वहां से हटा दिया। दरअसल लोग ट्रैक्टर को फूंक देने की बात करने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ संतोष कुुमार, अलीगंज एसओ रामनरेश वर्मा, टांडा कोतवाली से एसएसआई अरविंद पांडेय व दरोगा अदील अहमद दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समझा-बुझाकर नागरिकों का आक्रोश शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घायल मासूम को सीएचसी भेजा गया। बाद में सीओ ने बताया कि दिवंगत मासूम के पिता शादाब की तहरीर पर चालक विनोद यादव व चालक को भगा देने के आरोप में अतुल गुप्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed