फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One killed, eight injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल

Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
One killed, eight injured in road accidents
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जबकि एक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी अशोक उर्फ पिंटू यादव (30) रविवार सुबह जीप से जहांगीरगंज जा रहा था। आलापुर थाना क्षेत्र के माडरमऊ पुल के निकट जीप की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान अशोक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल सोनू यादव, छोटू यादव, चंद्रेश यादव व पंकज यादव को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदनडीह निवासी अंगद (35) रविवार दोपहर करीब बाइक से महरुआ की तरफ जा रहा था। अकबरपुर महरुआ मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो कर गिर पड़ी। इससे बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आईं।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद देर शाम उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां पसियापारा गांव निवासी अनंतराम (62) सोमवार को बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे।

इसी तरह पड़ोसी जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरौलिया निवासी गायत्री देवी (35) को भी बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के मसड़ा निवासी सुशील कुमार (32) सोमवार को बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्तम में एक दूसरी बाइक से हुई टक्कर वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed