{"_id":"60afdba08ebc3e14c9153921","slug":"one-dead-from-corona-nine-positive-ambedkar-nagar-news-lko579848738","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, नौ मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, नौ मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गुरुवार का दिन जिले के लिए राहत भरा रहा। एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के केवल 9 नए मामले सामने आए, वहीं मात्र एक संक्रमित की ही मौत हुई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1830 हो गई, वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है।
जनपद वासियों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 136 हो गई। इस बीच गुरुवार को सामने आयी जांच रिपोर्ट में कोरोना के मात्र 9 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2830 हो गई है।
जिन क्षेत्रों में गुरुवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनेटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहें। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मात्र 9 नए मामले सामने आए।