फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One crore cheated in the name of giving job

अम्बेडकरनगर: नौकरी देने के नाम पर ठगे एक करोड़

Wed, 15 Feb 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
One crore cheated in the name of giving job
भीटी (अंबेडकरनगर)। नौकरी देने के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को ठगी का शिकार हुए लोगों ने डीआईओएस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन





पीड़ित हरिशंकर दुबे, बृजेश तिवारी, रामकृष्ण, रेखा तिवारी, नीलम पांडेय, नीलम सिंह, पन्नालाल, अनिल, राममूरत व सच्चिदानंद ने डीआईओएस को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र स्थित एक संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक द्वारा नौकरी दिए जाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि ले ली गई। जब काफी दिनों तक नौकरी नहीं मिली तो प्रबंधक से दी गई राशि को वापस करने को कहा गया।
विज्ञापन





आरोप है कि प्रबंधक ने इस पर अभद्रता की और राशि वापस न करने को कहा। इस पर अहिरौली थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी थी लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी। इससे हम सभी काफी परेशान हैं। मांग करते हुए कहा गया कि न सिर्फ दी गई राशि को वापस दिलाया जाए बल्कि संबंधित प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed