फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One and a half lakh cheated on the pretext of lottery of 25 lakhs

25 लाख की लाटरी का झांसा दे ठगे डेढ़ लाख

Wed, 28 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated on the pretext of lottery of 25 lakhs
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लाटरी लगने का झांसा देकर एक महिला से जालसाजों की ओर से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिम का है। स्थानीय निवासी रुकसाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 14 जून को व्हाटसएप पर एक व्यक्ति ने कॉल कर 25 लाख रुपये की लाटरी लगने की जानकारी दी। कहा कि जीती गई राशि को पाने के लिए कुछ प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए कुछ पैसे भी पहले देने होंगे। पीड़िता के अनुसार वह उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन

उसके कहने पर अलग-अलग खाते में कई बार में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिए। आरोपी ने आश्वासन दिया कि 27 सितंबर को उसकी लाटरी की राशि खाते में पहुंच जाएगी। जब उसने मंगलवार को आरोपी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। ठगी का अहसास होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। एसओ संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed