फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On the permission of the judge, the prisoner student took the examination

न्यायाधीश की अनुमति पर कैदी छात्र ने दी परीक्षा

Mon, 28 Mar 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
On the permission of the judge, the prisoner student took the examination
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी जनपद कारागार में निरुद्ध कैदी अशोक राजभर को सोमवार को न्यायाधीश की अनुमति के बाद बी फार्मा की परीक्षा देने का मौका मिला।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने बताया कि कारागार में बसखारी थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी अशोक राजभर निरुद्ध है। उसने बीते दिनों उन्हें अवगत कराया कि वह बी फार्मा का छात्र है। ऐसे में वह अपनी परीक्षा देना चाहता है। बीते दिन जनपद कारागार के निरीक्षण पर पहुंचे न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को जेल अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी और उक्त कैदी को परीक्षा में शामिल कराने के लिए अनुमति प्रदान करने की मांग की। कहा कि कैदी का आचरण ठीक है। ऐसे में उसे परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए। जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा के अनुरोध पर न्यायालय ने बीते दिन अनापत्ति प्रदान करते हुए कैदी को समुचित सुरक्षा के बीच परीक्षा में शामिल कराने की अनुमति प्रदान की।
विज्ञापन

सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद कारागार की टीम कैदी अशोक को परीक्षा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक अयोध्या लेकर गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद सुरक्षा के बीच उसे पुन: कारागार लाया गया। जेल प्रशासन की इस सकारात्मक पहल की जानकारी होने पर कैदियों ने खुशी का इजहार किया। उम्मीद जतायी कि बेहतर आचरण रहने पर भविष्य में उन्हें भी इस तरह का लाभ मिल सकता है। जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र के इस सकारात्मक रुख की सभी लोगों ने सराहना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed