फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On Bhaiya Dooj, sisters wish their brothers long life

भैयादूज पर बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु होने की कामना

Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
On Bhaiya Dooj, sisters wish their brothers long life
अंबेडकरनगर। भैया दूज का पर्व गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली चंदन का टीका कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। दूज के मौके पर प्रात:काल ही सरयू घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

टांडा के तामेश्वर नाथ महादेव डुहिया, हनुमानगढ़ी सहित अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही स्नान के लिए जुटने लगी थी। जिला कारागार पहुंची बहनों ने भी जेल में निरुद्ध भाइयों से मुलाकात कर उनके माथे पर भैयादूज का टीका लगाया।
विज्ञापन

मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन सरयू स्नान कर श्वेत वस्त्र धारण कर ब्रह्मा, विष्णु, शिव और देवी सरस्वती की आराधना करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। भैया दूज पर बहनों के हाथ से बने लजीज व्यंजन खाकर भाई इसके बदले में बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र, आभूषण आदि भी भेंट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में स्थित प्राचीन काली मंदिर पर भैया दूज के मेले का परंपरागत आयोजन हुआ। इस मौके पर पंडित दीपक उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।

जनपद कारागार में जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा की निगरानी में भैयादूज का पर्व मनाया गया। इस मौके पर जेल में बंद भाईयों का टीका करने के लिए अलग अलग इलाकों से बहने जेल पहुंची थी। बहनों ने मिलाई के दौरान भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह भी मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed