फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   old man died in road accident

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्धा को रौंदा, मौत

Fri, 09 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
old man died in road accident
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के केदारनगर बाजार में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्धा को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत भुवांव निवासी द्रौपदी (80) पत्नी श्रीराम शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य बब्लू (22) के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। जब वे केदारनगर बाजार पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बब्लू बाल-बाल बच गया। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज निवासी अवधेश (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा तभी उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत में सुधार न होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बलरामपुर निवासी राजेश (45) गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। आलापुर निवासी सोनू (23) शुक्रवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा थाना अंतर्गत हयातगंज निवासी जगदीश नरायन (75) शुक्रवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed