फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Okha Guwahati Express reached seven hours late

Ambedkar Nagar News: सात घंटे विलंब से पहुंची ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस

Sun, 30 Apr 2023 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Okha Guwahati Express reached seven hours late
अंबेडकरनगर। ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्त होने से रविवार को यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। बरेली फास्ट एक्सप्रेस जहां निरस्त रही तो वहीं 10 ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। ऐसे में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन का संचालन सुचारु रूप से न होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल ट्रेन के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अनुसार रविवार को बरेली अप व डाउन एक्सप्रेस रविवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची। ऐसे में संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा ओखा गुवाहाटी डाउन दोपहर 1:11 मिनट से सात घंटा, दून डाउन दोपहर 12:36 से साढ़े तीन घंटा, किसान डाउन दोपहर बाद 3:03 मिनट से ढाई घंटा, सियालदाह डाउन रात 10:16 से दो घंटा, इंदौर पटना देर शाम 8:56 मिनट से तीन घंटा, दून अपर दो घंटा, आनंद विहार डेढ़ घंटा, साबरमती अप डेढ़ घंटा, सरयू यमुना अप दो घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने जताई नाराजगी
ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने को लेकर यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जताई। वाराणसी जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ मिले अकबरपुर के अरविंद ने कहा कि बरेली फास्ट से जाना था लेकिन वह निरस्त हो गई। अब दूसरी ट्रेन का इंतजार है। बसखारी निवासी मोहम्मद शफीक व शहजादपुर निवासी गुड्डू ने कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए। ट्रेन का संचालन बेहतर ढंग से हो इसे लेकर ठोस कदम उठाया जाए।


समय पर दी गई जानकारी
ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने की जानकारी समय रहते यात्रियों को दे दी गई थी। ट्रेन के विलंब से चलने से यात्रियों को कुछ समस्या जरूर हुई। - जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक अकबरपुर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed