फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Offers to pay on Phone-Pe and Google-Pay

Ambedkar Nagar News: फोन-पे व गूगल-पे पर पैसे देने के आफर

Sat, 25 Mar 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Offers to pay on Phone-Pe and Google-Pay
अंबेडकरनगर। यह हमारा फोन नंबर है, इस पर मुझे कॉल करिए और फोन पे या गूगल पे नंबर बता दीजिए। हम उस पर रकम भेज देंगे लेकिन मुझे पास कर दीजिए। कुछ इसी तरह की बातें परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं में लिखी मिल रही हैं। शुक्रवार को भी तरह-तरह की बातें उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षकों को लिखी मिलीं। किसी ने परिवार का दर्द बयां किया था तो किसी ने अपने विवाह की बात लिखी।
विज्ञापन




इन दिनों यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तर भले ही कम लिखे गए हैं लेकिन खुद को पास करने के लिए परीक्षकों से तरह-तरह की विनती बढ़-चढ़ कर की गई है। किसी ने पास होने के लिए कॉपी में नोट रखा है तो किसी ने परिवार का दर्द ही लिख डाला। शुक्रवार को भी परीक्षकों कुछ इसी तरह की बातें लिखी मिलीं।
विज्ञापन




अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में एक परीक्षक ने बताया कि कुछ कॉपियां ऐसी भी मिलीं जिसके अंतिम पेज पर परीक्षार्थी ने पहले तो परिवार का दर्द लिखा इसके बाद अंत में उसका मोबाइल नंबर था। इसके नीचे लिखा गया था कि इस नंबर पर हमें फोन कर अपना फोन पे या फिर गूगल पे नंबर दें। हम उस पर रकम भेज देंगे लेकिन प्लीज हमें पास कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक अन्य मूल्यांकन केंद्र के एक परीक्षक ने बताया कि एक परीक्षार्थी ने अपना विवाह तय होने की बात कही। लिखा कि यदि फेल हो गया तो विवाह में बाधा पड़ सकती है।






जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार को 58,782 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। कंट्रोल रूम की प्रभारी अनुपमा उपाध्याय ने बताया कि बीएन इंटर कॉलेज में 7,406, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 5,005, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 9,032, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 14,370 व जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव में 8,379 व संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 14,590 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed