{"_id":"5df66f218ebc3e87d53c3798","slug":"obdul-baari-muder-case-solved-by-ploice-ambedkar-nagar-news-lko497938481","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल बारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल बारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन में बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा में हुए हत्या का खुलासा करते एसपी व एएस
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के मरौचा गांव में युवक की पीट पीट कर हत्या करने वाले 50 हजार के मुख्य अभियुक्त शेरबहादुर उर्फ मोनू यादव को पुलिस ने रविवार दिन में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। बाद में उसका चालान कर दिया गया। एसपी आलोक प्रियदशी ने बसखारी पुलिस टीम की इस कार्य के लिए सराहना की।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 29 नवंबर की रात करीब 11 बजे बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा गांव में अब्दुल बारी उर्फ सोनू निवासी शिवतारा, थाना आलापुर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा इशरार अहमद की तहरीर पर बसखारी थाने में कुल आठ अभियुक्तों के नाम पर केस दर्ज हुआ। मामले में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
सीओ सदर धर्मेन्द्र सचान के नेतृत्व में बसखारी एसओ दयाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अवधेश चतुर्वेदी, एसआई अभय कुमार, सिपाही उमाशंकर मिश्र, रामबली, प्रभुनाथ यादव, मोहम्मद इफ्तिखार, अभिषेक यादव व आशुतोष शर्मा को सौंपी गई। इसमें पुलिस टीम घटना के बाद से अब तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य अभियुक्त शेरबहादुर उर्फ मोनू यादव निवासी मरौचा फरार चल रहा था। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
एएसपी अवनीष मिश्र ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे बसखारी पुलिस को मुखिबर से सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त शेरबहादुर थाना क्षेत्र के डोडो तिराहे पर मौजूद है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। उसका अपराधिक इतिहास भी है। बाद में उसका चालान कर दिया गया।