{"_id":"6346fec93d61bd0c4575cf5e","slug":"number-increased-now-total-35-patients-of-dengue-ambedkar-nagar-news-lko65256568","type":"story","status":"publish","title_hn":"संख्या बढ़ी, डेंगू के अब कुल 35 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संख्या बढ़ी, डेंगू के अब कुल 35 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डेंगू रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अब कुल 35 मरीज इससे प्रभावित हैं। दो दिन के भीतर चार नए मरीज सामने आए हैं। विभाग ने बीते दिनों एक लाख 20 हजार 510 घरों का सर्वे कराया था जिसमें 291 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। उधर, डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों पर अंकुश पाने के लिए विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ दवाओं का भी छिड़काव किया जा रहा है।
लगातार बढ़ते डेंगू के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार दिन पहले जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 26 थी। इसके बाद पहले पांच मरीज बढ़ गए। अब बीते दो दिन में चार नए मरीज सामने आए हैं। बुधवार को सीएमओ कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार डेंगू जैसे रोग पर अंकुश पाने के लिए लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बीते दिनों ही टांडा के दुल्लापुर, बसखारी के अलावा अकबरपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया गया था। इसमें कहा गया कि न सिर्फ खुद के घर व इर्दगिर्द बेहतर साफ-सफाई रखें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
डेंगू की नोडल अधिकारी डॉ. नवनिधि मिश्र ने बताया कि सात अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक संचारी/दस्तक अभियान चला। इसमें आशा बहुओं व एएनएम ने एक लाख 20 हजार 510 घरों पर दस्तक दी थी। इसमें 291 मरीज बुखार से पीड़ित मिले थे। संदेह होने पर 222 की मलेरिया जांच हुई थी लेकिन मलेरिया से पीड़ित कोई भी मरीज नहीं मिला। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।