{"_id":"5ff20aed8ebc3e40fe0c5939","slug":"nss-is-a-powerful-medium-of-social-service-ambedkar-nagar-news-lko5580056127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी जा सकती है। युवाओं में इससे राष्ट्रभक्ति की भावना भी जागृत होती है। युवाओं को ऐसे शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। एनएसएस युवाओं को एक नई दिशा देने व सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
यह विचार मुख्य अतिथि तुलसीदास महाविद्यालय कादीपुर सुल्तानपुर के प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने चित्त बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर लोगों के अंदर आपसी भाईचारा पैदा किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सकती है। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा से जुड़ने का एक माध्यम है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण अन्य विषयों पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं की ओर से शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया गया है।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद छात्रा कीर्ति मिश्रा ने सरस्वती वंदना व पूर्णिमा मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं पूर्णिमा मिश्रा ने राष्ट्र के प्रति समर्पित भाषण व संजू यादव ने समाज में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर व्यवस्थापक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रमाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, अनिल उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, शशि प्रभा मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, गीता वर्मा, सत्येंद्र सिंह, कामना राय, एकता सिंह आदि मौजूद रहे।