{"_id":"65b68cf44bd72b26fc0abba6","slug":"now-travelers-will-be-able-to-go-to-prayagraj-and-basti-even-in-the-evening-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110059-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब शाम को भी प्रयागराज व बस्ती जा सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब शाम को भी प्रयागराज व बस्ती जा सकेंगे यात्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब शाम में भी प्रयागराज व बस्ती के लिए एक-एक बस का संचालन होगा। अब तक इन दोनों जनपदों के लिए दोपहर तक ही बसों का संचालन हो रहा था।
परिवहन निगम ने यात्रियों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए एक और नया निर्णय लिया है। प्रयागराज व बस्ती जनपद के लिए संचालित बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। 29 जनवरी सोमवार से प्रयागराज व बस्ती जनपद के लिए शाम के समय भी एक- एक बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
मालूम हो कि प्रयागराज के लिए कुल पांच बसें यहां से चलती हैं। इन सभी बसों का संचालन दोपहर तक होता है। ऐसे में दोपहर बाद प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को निजी बस का सहारा लेना पड़ता है। इसी प्रकार बस्ती के लिए जिन चार बसों का संचालन होता है वह भी दोपहर तक जाती हैं। शाम में संबंधित जनपद के लिए बस का संचालन किए जाने की मांग यात्रियों द्वारा लगातार की जा रही थी।
विज्ञापन
इसे संज्ञान में लेते हुए ही अब रोडवेज प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एआरएम सीवी राम ने बताया कि प्रयागराज के लिए शाम चार बजे जबकि बस्ती के लिए शाम चार बजकर 50 मिनट पर एक-एक बस का संचालन होगा। इससे यात्रियों को संबंधित जनपद के लिए यात्रा करना और आसान हो जाएगा। बताया कि 29 जनवरी सोमवार से संबंधित जनपद के लिए अतिरिक्त बस का संचालन शुरू होगा।