फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now public hearing will be held in the municipality on every Monday

अब प्रत्येक सोमवार को होगी नगर पालिका में जन सुनवाई

Mon, 06 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now public hearing will be held in the municipality on every Monday
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगरवासियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक सोमवार को नगर पालिका परिषद अकबरपुर में ईओ की ओर से जन सुनवाई की जाएगी। इसमें संभव समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस बीच सोमवार को जन सुनवाई के दौरान छह फरियादियों ने समस्याएं दर्ज कराईं। सभी का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुने जाने व उसे दूर करने के साथ ही लगभग सभी सरकारी कार्यालयों में शासन के निर्देश पर जन सुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक सोमवार को नगर पालिका परिषद में भी 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई की जाएगी। इस बीच सोमवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने जन सुनवाई की। कुल छह शिकायतें इस दौरान दर्ज कराई गईं। सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसमें दो शिकायतें जन्म प्रमाणपत्र को लेकर थीं, जिन्हें दूर कर दिया गया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को जन सुनवाई की जाएगी। इसमें संभव समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कहा कि शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक सोमवार को 10 से 12 बजे तक विशेष जन सुनवाई की जाएगी। उधर, शिकायत का निस्तारण होने के बाद खुशी का इजहार करते हुए मीरानपुर के शहजादे ने कहा कि वे बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए बीते कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को जन सुनवाई में उन्होंने अपनी शिकायत ईओ के समक्ष रखी, तो तत्काल शिकायत का निस्तारण कराया गया और प्रमाणपत्र मिल गया। कहा कि यह अच्छी शुरुआत है। इससे समस्याओं को लेकर नगर पालिका का चक्कर लगाने वालों का बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed