फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now four buses will run for Prayagraj

Ambedkar Nagar News: प्रयागराज के लिए अब चलेंगी चार बसें

Tue, 30 May 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Now four buses will run for Prayagraj
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो ने प्रयागराज व सुल्तानपुर के लिए 2-2 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को इन जनपदों का आवागमन करने में और अधिक सहूलियत मिलेगी। पहले प्रयागराज व सुल्तानपुर के लिए अकबरपुर डिपो से सिर्फ दो-दो बसों का संचालन हो रहा था। इन सब के बीच अभी भी वाराणसी के लिए कोई सीधी सेवा अकबरपुर डिपो से नहीं है।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो में लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। अब डिपो में कुल बसों की संख्या 56 पहुंच गई है। ऐसे में अकबरपुर डिपो प्रशासन यात्रियों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग जनपदों में बसों के संचालन की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसी कड़ी में सुल्तानपर व प्रयागराज रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। अकबरपुर डिपो से अब प्रतिदिन प्रयागराज के लिए यात्रियों को सुबह 5 बजे से प्रत्येक एक घंटे पर 8 बजे तक कुल चार बसों से यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इसके बाद शाम को यह बसें इसी क्रम में पुन: यात्रियों को लेकर वापस लौटेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन द्वारा बसों की संख्या बढ़ाए जाने का लाभ सीधे तौर पर प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इसके अलावा संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकेंगे। सुल्तानपुर जनपद के लिए दो और बसों के चलने से यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। एआरएम विवेकानंद तिवारी ने बताया कि लगातार यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस जाने के लिए भटकते यात्री
अकबरपुर डिपो से काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के लिए कोई बस सेवा नहीं है। अन्य डिपो से आने वाली बसों के जरिए यात्रियों को कई बसें बदलकर सफर करना पड़ता है। स्थानीय राहुल मिश्र व रवि सिंह ने कहा कि काशी विश्वनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की लगातार संख्या बढ़ रही है। ऐसे में अकबरपुर डिपो से बस चलाए जाने की जरूरत है। लंबे समय से मांग चल रही है लेकिन परिवहन निगम इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यहां से बनारस जाने के लिए यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed