फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now farmers will be able to sell paddy at 71 centers

अब 71 केंद्रों पर धान की बिक्री कर सकेंगे किसान

Wed, 12 Oct 2022 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to sell paddy at 71 centers
अंबेडकरनगर। जिले के तीन लाख से अधिक धान किसान अब उपज की बिक्री 71 केंद्रों पर कर सकेंगे। अब चार क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। पहली नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद के दौरान किसानों की सुविधा के लिए पीसीएफ के 35 केंद्रों को बढ़ाकर 39 किया गया है। इस बीच धान बिक्री के लिए 6200 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है तो वहीं दो हजार से अधिक किसानों के कागजात के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पहली नवंबर से धान खरीद शुरू होने वाली है। किसानों को उपज की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन के निर्देश पर खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। शुरुआती दौर में जिले में पांच एजेंसियों के 40 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। कुछ दिनों बाद शासन के निर्देश पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 67 कर दी गई थी।
विज्ञापन

अब जबकि खरीद का दिन करीब आने वाला है तो संख्या फिर से बढ़ाकर 71 कर दी गई है। अकबरपुर विकास खंड के पहाड़पुर टड़वा, कटेहरी के असाइतपुर कला, टांडा के दाल्तपुर महमूदपुर व जहांगीरगंज विकास खंड के एनवां इंदलपुर को नया केंद्र बनाया गया है। ऐसे में अब पीसीएफ के 39, खाद्य विभाग के 22, यूपीएसएस के सात, मंडी समिति के दो, भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र जिले में संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद शुरू होने पर किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों पर जरूरी व्यवस्था किए जाने का काम तेज हो गया है। धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए अब तक 6200 किसानों ने जहां पंजीकरण करा लिया है तो वहीं पंजीकृत दो हजार किसानों का तहसील स्तर पर सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।
खरीद के बाद क्रय केंद्रों से राइस मिलों तक धान लेकर जाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाए जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए जिससे ढुलाई कर रहे वाहनों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी हो सके। खाद्य एवं विपणन विभाग के अनुसार शासन द्वारा भेजे गए सामान्य पत्र में ढुलाई वाहनों पर जीपीएस लगाने का जिक्र किया गया है। क्रय नीति आने के बाद इस संबंध में जरूरी कदम उठाया जाएगा।

क्रय केंद्रों पर जरूरी व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए, इस संबंध में सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही क्रय केंद्रों का स्थलीय जायजा भी लिया जाएगा।
-राजेश कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed