फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now 42 cm from the red mark. Saryu reached up

अब लाल निशान से 42 सेमी. ऊपर पहुंची सरयू

Tue, 20 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now 42 cm from the red mark. Saryu reached up
विद्युतनगर/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर ने और विकराल रूप धारण कर लिया है। सोमवार दोपहर बाद तक नदी का पानी खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। रविवार को लाल निशान से सिर्फ 20 सेंटीमीटर ही ऊपर था। नदी के रुख को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

टांडा एसडीएम व तहसीलदार ने माझा उल्टहवा गांव के हालात का जायजा लिया। यह गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है। आबादी की तरफ तेजी से पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। उधर आलापुर तहसील के दो गांवों में ग्रामीणों के लिए नाव चलानी पड़ रही है। आधा दर्जन गांव पानी से घिरे हैं।
विज्ञापन

उफनाती सरयू नदी का पानी तेजी से आबादी की तरफ बढ़ने से नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को बाढ़ प्रखंड के अधिकारियों ने बताया कि सरयू का पानी खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर से 42 सेंटीमीटर ऊपर 93.15 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है। पानी टांडा के नगरीय क्षेत्रों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। एसडीएम दीपक वर्मा, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने माझा उल्टहवा गांव के पास पहुंचकर हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के प्रसाद कुर्मी का पूरा, सिद्धनाथ का पूरा में प्रशासन की तरफ से सोमवार को भी नाव चलवाई गई। क्षेत्र के करिया लोनी का पूरा, प्रसाद कुर्मी का पूरा, माझा कम्हरिया की निषाद बस्ती व दलित बस्ती पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। पटपरवा व सत्यनरायण गांव के नजदीक तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों में सरयू नदी के जल स्तर को लेकर एक तरफ जहां चिंता बढ़ रही है, वहीं उन्हें आवागमन संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आलापुर व टांडा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों की हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed