फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   notice to secretary in irregular payment

Ambedkar Nagar News: अनियमित भुगतान में सचिव को नोटिस

Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
notice to secretary in irregular payment
अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायत पोर्टल से भुगतान न कर दूसरे माध्यम से भुगतान करना डोडो इद्दिलपुर के सचिव को भारी पड़ा। 50 हजार रुपये से अधिक राशि के भुगतान के मामले में डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड बसखारी क्षेत्र के डोडो इद्दिलपुर के ग्रामीणों ने बीते दिनों डीपीआरओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि सचिव विकास श्रीवास्तव ने मनमाने ढंग से दूसरे माध्यम से 50 हजार 78 रुपये का भुगतान कर दिया जबकि यह भुगतान ग्राम पंचायत के पोर्टल से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि जवाब यदि संतोषजनक नहीं रहा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed