फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to 223 beneficiaries who did not build houses after taking money

Ambedkar Nagar News: पैसा लेकर आवास न बनाने वाले 223 लाभार्थियों को नोटिस

Tue, 10 Sep 2024 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Notice to 223 beneficiaries who did not build houses after taking money
काम पूरा न करने पर​ सिझौली की इंद्रावती को मिला नोटिस। 
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 223 पात्रों ने राशि तो ले ली लेकिन निर्माण प्रारंभ नहीं किया। ऐसे लाभार्थियों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। एक पखवाड़े के अंदर अगर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहरी गरीबों को पक्की छत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का संचालन 2017 में शुरू हुआ था। योजना के तहत अब तक 20 हजार 125 लोगों को शहरी आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। इनमें 223 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने अलग-अलग वर्ष में योजना की प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि तो ले ली लेकिन निर्माण कार्य नहीं किया। पूर्व में कई बार पत्र देने के बाद भी लोगों द्वारा निर्माण कार्य नहीं चालू किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे लोगों को अब अंतिम नोटिस भेजकर चेतावनी दी गई है कि अगर एक पखवाड़े में निर्माण शुरू नहीं किया गया तो रिकवरी की जाएगी। डूडा कार्यालय के अनुसार अकबरपुर नगर पालिका में 52, टांडा में 56, जलालपुर में 16, अशरफपुर किछौछा में 39, राजेसुल्तानपुर में 33 व जहांगीरगंज में 27 लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



244 का पूरा होगा आवास का सपना
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले में बीते दिनों सत्यापन के बाद 244 पात्रों की सूची शासन को भेजी गई, इसे मंजूर कर लिया गया है। उम्मीद है कि इसी माह पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेज दी जाएगी। अकबरपुर के सुरेश सोनकर ने कहा कि इस सूची में हमारा भी नाम है। बहुत दिनों से हमारा परिवार इस दिन का इंतजार कर रहा है। जलालपुर के उमेश का कहना था कि नई सूची में नाम आने से पक्के आवास का सपना अब साकार होने जा रहा है।


जल्द होगी कार्रवाई
आवास योजना के तहत पैसे लेने के बाद घर न बनाने वालों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। अगर निर्माण शुरू नहीं किया गया तो रिकवरी शुरू की जाएगी। - बीना सिंह, प्रभारी डूडा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article