फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nomination for one post of Pradhan and 19 posts of member from today

अम्बेडकरनगर: प्रधान के एक व सदस्य के 19 पदों के लिए नामांकन आज से

Wed, 15 Feb 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nomination for one post of Pradhan and 19 posts of member from today
अंबेडकरनगर। ग्राम प्रधान के एक तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पवों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने बताया कि 16 से 20 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। दो मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन





इस बीच चुनाव के लिए सभी संबंधित आठ ब्लाॅकों में निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है। आरक्षित निर्वाचन अधिकारियों की भी ड्यूटी प्रशासन ने लगा दी है।
विज्ञापन





निधन हो जाने या फिर त्यागपत्र आदि के चलते भियांव विकास खंड की शिवपाल ग्राम पंचायत के प्रधान का पद रिक्त चल रहा है। इसके साथ ही अकबरपुर ब्लाॅक के ताराखुर्द, कटेहरी ब्लाॅक के यरकी, बसंतपुर, प्रतापपुर चमुर्खा, भीटी के सरैया वीरसिंहपुर, टांडा के अलनपुर, नैपुरा, बसखारी के कटया गंजन, केवटला, जलालपुर के रेवई, सुल्तानपुर गोइथा, बसिया, एंदलपुर, रामनगर ब्लाॅक के मसेना मिर्जापुर, रामनगर महुवर, हिसामुद्दीनपुर पिपरा, भवानीपुर उमरी, सैदपुर लेड़वा डीह में ग्राम पंचायत सदस्य का एक-एक पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब इन सभी पदों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। कहा गया है कि 16 फरवरी से 20 फरवरी तक सभी संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न इसी दिन आवंटित कर दिया जाएगा।



जहां पर आवश्यकता होगी, वहां पर दो मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों पर मतगणना चार मार्च की सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।




डीएम ने आदेश में कहा है कि चुनाव के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवस में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे जिससे चुनाव संबंधित सभी कार्यक्रम बेहतर ढंग से निपट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed