{"_id":"61c0d1525475e812102fa31f","slug":"no-water-in-the-canal-farmers-are-facing-problems-ambedkar-nagar-news-lko6098768170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहीं पानी, किसानों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहीं पानी, किसानों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। शारदा सहायक नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मौजूदा समय में गेहूं फसल की पहली सिंचाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच शारदा सहायक नहर में पानी न होने से किसानों को सिंचाई करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्हें मजबूर होकर वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें तगड़ी चपत लग रही है। किसानों ने शारदा सहायक नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़ने की मांग की है। किसानों के मुताबिक शारदा सहायक नहर में पानी न आने से जिले की माइनरें भी सूखी पड़ी हैं। इससे 50 हजार से अधिक किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
जिले में शारदा सहायक नहर व माइनरों के माध्यम से जिले में 50 हजार से अधिक किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। प्रत्येक वर्ष 15 दिसंबर तक शारदा सहायक नहर में पानी आ जाता था। इसके जरिए जिले की तमाम माइनरों में भी पानी पहुंच जाता था। इससे हजारों की संख्या में किसान नहर व माइनरों के माध्यम से अपनी फसलों की सिंचाई करते थे। परंतु इस बार दिसंबर लगभग बीतने को है, लेकिन अब तक शारदा सहायक नहर में पानी नही आ सका है।
इसके चलते जिले की माइनरें भी सूखी पड़ी हैं। इससे अब किसानों को गेहूं फसल की सिंचाई करने में मुश्किलें हो रही है। गेहूं की बोआई के बाद 21 से 25 दिन के अंदर सिंचाई की आवश्यकता होती है। ऐसे में इन दिनों अधिकांश गेहूं की फसल की सिंचाई की जरूरत है। परंतु शारदा सहायक नहर में पानी न आने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान मजबूर होकर वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेने को विवश हैं। इससे किसानों को तगड़ी चपत लग रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के शुकलहिया, महाएं, लोदीपुर, तहिरापुर, जमुनीपुर, सैदापुर, रसूलपुर, पसियापारा, भटपुरा, रम्मनपुर, चंदनपारा, अरियौना, बनगांव, बुझावन तिवारी का पूरा आदि गांवों के किसानों ने शारदा सहायक नहर में जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है। रसूलपुर के रामफेर, लोदीपुर के ईश्वरचंद्र, रम्मनपुर के राजितराम व कमलेश कुमार आदि के मुताबिक पहले 15 दिसंबर तक शारदा सहायक नहर में पानी आ जाता था। इससे किसानों को सिंचाई में आसानी होती है। परंतु इस बार 20 दिसंबर बीत गया, अब तक शारदा सहायक नहर में पानी नहीं आया। इससे किसान फसल की सिंचाई को लेकर परेशान हो रहे हैं। शारदा सहायक नहर व माइनरों में पानी न आने से जिले के लगभग 50 हजार किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
जल्द पहुंचेगा नहर में पानी
शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ा जा चुका है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सोमवार रात या फिर मंगलवार दिन में पानी जिले में पहुंच जाएगा।
- एसपी सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड टांडा