फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No posting of cardiologist in district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं

Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
No posting of cardiologist in district hospital
अंबेडकरनगर। जनपद का गठन हुए ढाई दशक से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। लंबे समय से इस पद की जिम्मेदारी एमडी मेडिसिन संभाल रहे हैं। यहां मात्र ईसीजी व कोलेस्ट्रॉल सीरम की ही जांच की सुविधा है।
विज्ञापन

25 सितंबर 1995 को अंबेडकरनगर जनपद का गठन तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल की स्थापना भी कर दी गई। हालांकि अब तक जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। ढाई दशक बाद भी कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसमें सांस फूलने की बीमारी तेजी से फैल रही है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में सांस फूलने से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं तो औसतन पांच मरीज हृदय की गंभीर बीमारी से त्रस्त होकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस फूलने से पीड़ित मरीजों का तो एमडी मेडिसिन डॉ. डीपी वर्मा, डॉ. मनोज शुक्ला या फिर डॉ. योगश वर्मा इलाज कर देते हैं लेकिन गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है।
और तो और जांच की भी समुचित व्यवस्था जिला अस्पताल में नहीं है। यहां मात्र ईसीजी व कोलेस्ट्रॉल सीरम की ही जांच की सुविधा है। एंजियोग्रॉफी, इको जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधा भी नहीं है। इसके चलते मरीजों को प्राइवेट पौथोलॉजी पर जांच कराने को मजबूर होना पड़ता है।
हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित धतुरहा कादीपुर सुल्तानपुर निवासी इसराजी गुरुवार को परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंची थीं। उनके पति श्यामलाल ने कहा कि बड़ी उम्मीद से यहां आए थे लेकिन कॉर्डियोलॉजिस्ट के न होने तथा बेहतर जांच की सुविधा न होने के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इससे कड़ाके की ठंड में समस्याओं का सामना करना पड़ा। यदि सही स्थिति मालूम होती तो घर से सीधे लखनऊ ही चले जाते। जिम्मेदारों को समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।
तहसील क्षेत्र टांडा के किछौछा निवासी मेवाती देवी को सांस फूलने की समस्या है। परिवार के सदस्य उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां ईसीजी तो हुई लेकिन अन्य किसी पकार की जांच नहीं हो पाई। मेवाती ने कहा कि इको की जांच करानी है।
यह सुविधा जिला अस्पताल में नहीं है। ऐसे में अब प्राइवेट पौथोलॉजी का सहारा लेना पड़ेगा। जिला अस्पताल में सभी प्रकार की प्रमुख जांचों की सुविधा कराई जानी चाहिए।

कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए कई बार शासन को पत्र भेजा जा चुका है। इसके अलावा प्रमुख जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराने के लिए अलग से पत्र भेजा गया है।
-डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed