फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No need to stand in long queues to deposit electricity bill

Ambedkar Nagar News: बिजली बिल जमा करने के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार

Wed, 03 May 2023 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
No need to stand in long queues to deposit electricity bill
अंबेडकरनगर। पावर कॉर्पाेरेशन शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में होने वाली मुसीबत से राहत प्रदान करने की तैयारी में है। कुछ दिनों में विभाग को बिल जमा करने के लिए अपडेट साॅफ्टवेयर मिलने की उम्मीद है। इससे शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता किसी भी काउंटर पर अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे। इससे उन्हें लंबी लाइन से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लगभग 25 लाख की आबादी को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में 39 बिजली उपकेंद्र संचालित हैं। बिजली बिल जमा करने के लिए शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं का अलग-अलग साॅफ्टवेयर होता है और उपकेंद्रों पर इसके लिए अलग-अलग काउंटर भी संचालित होते हैं। उपकेंद्रों पर इस व्यवस्था से कई बार उपभोक्ताओं को काफी मुश्किल भी होती है। किसी एक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के ज्यादा आ जाने पर उन्हें लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। कर्मचारी चाहकर भी दूसरे काउंटर पर दूसरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं का बिल भुगतान नहीं ले पाते।
विज्ञापन

इससे बिजली उपकेंद्र अकबरपुर, टांडा, आलापुर व जलालपुर तहसील मुख्यालय पर स्थित उपकेंद्रों पर अक्सर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन भी दिखती है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग नए साॅफ्टवेयर का प्रयोग करने की तैयारी में है। इससे किसी भी क्षेत्र के उपभोक्ता किसी भी काउंटर पर बिल का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने जताई खुशी
विभाग के इस नए साॅफ्टवेयर की जानकारी मिलने पर उपभोक्ताओं ने खुशी जताई। अकबरपुर नगर के रवि सिंह, बृजेश गुप्त, संजय यादव, बृजलाल आदि ने कहा कि इस व्यवस्था के शुरू होने से उपभोक्ता काफी राहत महसूस करेंगे। कई बार किसी एक काउंटर पर ज्यादा भीड़ रहती है तो दूसरा खाली पड़ा रहता है। लेकिन इस नई व्यवस्था के शुरू हो जाने पर न तो भीड़ बढ़ेगी और न ही लंबी लाइन लगाने की विवशता होगी। विभाग को इसे जल्द शुरू करना चाहिए।


चल रही प्रक्रिया
साॅफ्टवेयर अपडेट होने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह काम उच्च स्तर पर चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही अपडेट वर्जन आ जाएगा। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
- अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed