फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Niba's team is the topper in Kabaddi boys category and Sahijna's team is the topper in girls category

Ambedkar Nagar News: कबड्डी बालक वर्ग में नीबा व बालिका में सहिजना की टीम अव्वल

Thu, 10 Oct 2024 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Niba's team is the topper in Kabaddi boys category and Sahijna's team is the topper in girls category
खेल प्रतियोगित में भाग लेते बच्चे। संवाद
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षा खंड रामनगर के सहिजना हमजापुर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी बालक वर्ग में नीबा जबकि बालिका में सहिजना विद्यालय की टीम को जीत मिली। प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में हुसैनपुर मुसलमान के अरबाज को पहला तो हाफिजपुर लंगडी के अर्पित को दूसरा स्थान मिला। 50 मीटर में नीबा के जावेद प्रथम, जबकि हुसेनपुर मुसलमान के अरबाज द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में खतमीपुर के आदित्य को पहला तो सहजना के अनायान को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 400 मीटर दौड़ में नीबा के जावेद ने बाजी मारी, खतमी के आदित्य को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सहिजना हमजापुर की गरिमा को जीत मिली। हाफिजपुर लंगड़ी की अनामिका को दूसरा स्थान मिला। 50 मीटर दौड़ में सहिजना हमजापुर की गरिमा प्रथम तो यहीं की प्रियांशी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में सहिजना हमजापुर की गरिमा ने बाजी मारी जबकि खतमीपुर की सोमवती द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में सोमवती तथा यहीं की सोनी को क्रमश: पहला व दूसरा स्थान मिला। कबड्डी बालक वर्ग में नीबा प्रथम व खतमीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सहिजना प्रथम एवं सैदपुर रसीदपुर द्वितीय स्थान पर रहा। खोखो प्रतियोगिता में सहिजना हमजापुर अव्वल रहा। खतमीपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर स्तर में 600 मीटर दौड़ में आलापुर की शिवा प्रथम तो हुसेनपुर मुसलमान के सूरज द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में आलापुर के हिमांशु को पहला जबकि हुसेनपुर मुसलमान के देवांश को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में आलापुर के अमन को जीत मिली। हुसेनपुर मुसलमान के प्रियांश दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में आलापुर के मनदीप प्रथम तथा यहीं के विनोद कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में आलापुर पहले व हुसेनपुर मुसलमान दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में आलापुर को जीत मिली, नीबा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल में आलापुर की टीम प्रथम तो नीबा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक गंगाराम यादव ने किया। इस मौके पर नोडल संकुल शिक्षक सूर्य प्रकाश गांधी, प्रधानाध्यापक बाबूराम, रजनी देवी,अब्दुल वाहिद,रमेश कुमार व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed