फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Newly appointed president engaged in making oath taking historic

Ambedkar Nagar News: शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने में जुटे नवनियुक्त अध्यक्ष

Tue, 16 May 2023 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed president engaged in making oath taking historic
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल करने वाले चेयरमैन अब शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्यादातर चेयरमैन खुले मैदान में समारोह का आयोजन करने की तैयारी में हैं। इस बीच शपथ ग्रहण को लेकर संबंधित चेयरमैन के समर्थकों में उत्साह का माहौल हैै।
विज्ञापन

सात निकायों में चेयरमैन पद पर जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। समर्थक व अन्य संबंधित आवास पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। इस बीच जीत हासिल करने के बाद अब अध्यक्षों ने शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की जाने लगी है। इसे लेकर समर्थकों में भी उत्साह का माहौल है। वे उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब उनका मनपसंद अध्यक्ष शपथ ग्रहण करे।
विज्ञापन

धमाकेदार जीत हासिल करनेे वाले वाले नगर पालिका परिषद अकबरपुर के चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि उनके समर्थक चाहते हैं कि खुले मैदान में शपथ ग्रहण हो। ऐसे में इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शपथ ग्रहण को भव्य रूप देने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। नगर पालिका परिषद जलालपुर की नवनिर्वाचित चेयरमैन खुर्शीद जहां ने कहा कि वे नगर पालिका के सभागार में शपथ ग्रहण करेंगी। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पंचायत इल्तिफातगंज की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमा परवीन व नगर पालिका टांडा की चेयरमैन शबाना नाज भी खुले मैदान में शपथ ग्रहण करने की तैयारी में हैं। नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्ष सुनीता भी नवनिर्मित पंचायत भवन के बगल स्थित मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। राजेसुल्तानपुर व अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ने अभी तय नहीं किया है कि शपथ ग्रहण कहां किया जाए। उन्हें अभी शपथ ग्रहण की तारीख घोषित होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed