{"_id":"59189bb34f1c1b3430851072","slug":"new-sp-of-district-sudhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर बने जिले के नए एसपी पीयूष स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर बने जिले के नए एसपी पीयूष स्थानांतरित
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 14 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पुलिस अधीक्षक रहे पीयूष श्रीवास्तव का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर गोंडा के पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह जिले के नए एसपी बनाए गए हैं। एसपी पीयूष श्रीवास्तव को 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 17 अक्तूबर 2016 को पीयूष श्रीवास्तव ने जिले में 39वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। बीते विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अपने सरल व्यवहार के साथ ही वे पुलिसिंग को लेकर काफी सख्त भी थे। आपराधिक तत्वों के विरुद्ध उन्होंने कई प्रभावी मुहिम छेड़ी थी।
विज्ञापन
इस बीच रविवार को शासन स्तर से हुए स्थानांतरण में एसपी पीयूष श्रीवास्तव का भी स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है। उनके स्थान पर गोंडा में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे सुधीर सिंह को नया एसपी बनाया गया है। सुधीर सिंह 40वें पुलिस अधीक्षक के रूप में जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन