फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New power substation will be built in Dhavrua, relief will be provided

Ambedkar Nagar News: धवरुआ में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र, मिलेगी राहत

Thu, 18 Jul 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
New power substation will be built in Dhavrua, relief will be provided
अकबरपुर ​अ​धिशासीअ​भियंता कार्यालय। - संवाद
अंबेडकरनगर। बिजली संकट से जूझ रहे धवरुआ व आसपास क्षेत्र के एक दर्जन गांव की लगभग 22 हजार आबादी के लिए राहत की खबर है। धवरुआ बाजार के निकट सलाहपुर अकबालपुर मजरे में नौ करोड़ चार लाख रुपये से नए बिजली उपकेंद्र की स्थापना होगी। तीन फीडर वाले इस उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर स्थापित किए जाएंगे। इससे संबंधित उपभोक्ताओं को न सिर्फ लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि बार-बार की ट्रिपिंग से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

इस उपकेंद्र के संचालन से जाफरगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी सुचारु रूप से बिजली मिलेगी। क्योंकि इस उपकेंद्र से ही अभी धवरुआ व आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की जा रही है। पावर कार्पोरेशन ने अब तहसील क्षेत्र जलालपुर के सलाहपुर अकबालपुर में नया बिजली उपकेंद्र स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि का चिह्नांकन हो चुका है। पावर कार्पोरेशन कार्यालय के अनुसार नौ करोड़ चार लाख रुपये की लागत से नए बिजली उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। तीन फीडर के माध्यम से न सिर्फ मालीपुर बल्कि इर्दगिर्द के लगभग एक दर्जन गांव में संबंधित उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

नए बिजली उपकेंद्र के संचालन से नए उपकेंद्र से जुड़ी लगभग 22 हजार की आबादी को सुचारु रूप से बिजली मिलेगी। इसके साथ ही जाफरगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी सुचारु बिजली मिलेगी। अभी इस उपकेंद्र पर लोड अधिक है, इससे आए दिन अलग-अलग प्रकार की गड़बड़ी के चलते उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल रही। नए उपकेंद्र के संचालन से इसमें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गावों को होगी आपूर्ति
पावर कार्पोरेशन के अनुसार नए उपकेंद्र से धवरुआ,सलाहपुर अकबालपुर, इटौरी, नीमपुर, कबूलपुर, मालीपुर, खालिसपुर, मयरवां, बीबीपुर भुसौली, टठ्ठा, डींघी, श्यामपुर,दरियापुर, हुसैनपुर, समेत लगभग दो दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे न सिर्फ लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी बल्कि बार-बार की ट्रिपिंग से भी राहत मिलेगी।



जल्द होगा टेंडर
नए उपकेंद्र की स्थापना के लिए भूमि का चिह्नांकन हो गया है। अयोध्या कार्य मंडल द्वारा शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। - संदीप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता बिजली अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed