{"_id":"6366acaf2349ca0555287047","slug":"never-share-bank-account-details-with-anyone-ambedkar-nagar-news-lko655785311","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते का ब्योरा किसी से कभी न करें साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते का ब्योरा किसी से कभी न करें साझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने शनिवार को बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्राहकों से सजगता के साथ जमा व निकासी करने की अपील की। कहा कि किसी भी दशा में अपने खाते का ब्योरा किसी के साथ शेयर न करें। कई बार लोग विश्वास कर अपने सगे-संबंधियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करा देते हैं जिसके चलते वे मौके का फायदा उठा लेते हैं।
ग्राहकों से कहा गया कि पैसा निकालने व जमा करने के दौरान खुद ही फार्म भरें अथवा किसी परिजन को साथ लेकर आएं। किसी अनजान व्यक्ति से सहायता न लें। समझाया कि साइबर अपराधी कई बार फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी आदि बताकर ग्राहकों से बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेते हैं। बाद में उनके साथ ठगी को अंजाम देते हैं। इससे ग्राहकों को तमाम समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में जागरूक उपभोक्ता बनें। किसी बहकावे में न आएं।
अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व बसखारी आदि जगहों पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच की। मौके पर सब कुछ सही पाया गया। बैंक कर्मियों से कहा गया कि सीसीटीवी कैमरे को हमेशा चालू अवस्था में रखा जाए। यदि किसी कैमरे में गड़बड़ी दिखाई तो उसकी तत्काल मरम्मत कराएं। बैंक परिसरों में खड़े कई वाहन की नंबर प्लेट ठीक नहीं मिली। उनके स्वामियों को कड़ी हिदायत देते हुए नंबर प्लेट अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया।