फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nepal beat Patna by 8 wickets

Ambedkar Nagar News: नेपाल ने पटना को 8 विकेट से हराया

Wed, 07 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nepal beat Patna by 8 wickets
अंबेडकरनगर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन बुधवार को नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना को 8 विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेश वर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। नेपाल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। नेपाल के गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित करते हुए पटना की टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम 16.1 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से नीरज ने 35 रन बनाए, जबकि सुयश ने 27 और स्वराज ने 22 रनों का योगदान दिया। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने 2 विकेट खोकर 132 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम किया। इस दौरान ललित मोहन श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, संजय श्रीवास्तव, प्रेम नारायण तिवारी, संतोष मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, सुधीर चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, डॉ. एसएम बाकिर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed