फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Neha Rathore became the daughter-in-law of Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर की बहू बनीं नेहा राठौर

Wed, 22 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Neha Rathore became the daughter-in-law of Ambedkar Nagar
अंबेडकरनगर। अपने विशेष अंदाज में गानों के जरिए उत्तर प्रदेश व बिहार विधानसभा के चुनाव में शासन प्रशासन पर सवाल उठाने वाली लोक गायिका नेहा राठौर गत मंगलवार को सात फेरों के बंधन में बंध गईं। जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ उन्होंने लखनऊ में अपनी शादी की रस्मों को पूरा किया। शादी काफी सादगी के साथ संपन्न हुई। इसके साथ ही लोक गायिका नेहा अब जिले की बहू बन गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिहार व यूपी के विधानसभा चुनाव में अपने गानों के जरिए शासन प्रशासन पर सवाल खड़ी करने वाली नेहा सिंह राठौर काफी तेजी से लोकप्रिय हुई हैं। चुनाव के दौरान नेहा के गीत बिहार में काबा व यूपी में काबा खूब सुर्खियों में रहा। जन-जन की जुबान पर सरकार से सवाल करने का यह अंदाज खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन

चुनाव के समय ही यह खबर सामने आयी थी कि नेहा जल्द ही अंबेडकरनगर जिले की बहू बन सकती हैं। अन्य रस्में तो पहले ही संपन्न करा ली गई थीं, लेकिन अब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ लखनऊ में सात फेरे लिए। हिमांशू स्वतंत्र लेखक व दृष्टि कोचिंग पत्रिका के उपसंपादक हैं। हिमांशू के पिता ने अकबरपुर में घर बनवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed