{"_id":"62d058ff0cfbb520ab7cff30","slug":"negligent-employment-servant-and-technical-assistant-suspended-ambedkar-nagar-news-lko63951139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायत की जांच करने गुरुवार शाम डीएम सैमुअल पॉल एन बेलउवा बरियारपुर गांव पहुंचे। शिकायत सही मिलने पर डीएम ने आवास के लाभार्थी के मजदूरी भुगतान में लापरवाही बरतने के आरोपी रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान बेलउवा बरियारपुर निवासी सूरज कुमार डीएम के समक्ष शिकायत लेकर पेश हुआ। पीड़ित ने बताया कि योजना के तहत मिले प्रधानमंत्री आवास का निर्माण उसने करा दिया है। परंतु मजदूरी भुगतान के लिए मनमानी की जा रही है।
देर शाम डीएम शिकायत की सच्चाई जानने के लिए स्वयं बेलउवा बरियारपुर पहुंचे। जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता ने आवास का निर्माण पूरा करा दिया है। इसके बावजूद मजदूरी भुगतान में हीलाहवाली की जा रही है। इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से दो कर्मचारियों रोजगार सेवक व मनरेगा तकनीकी सहायक को निलंबित कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर प्रभारी बीडीओ/डीडीओ वीरेंद्र सिंह को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया।