{"_id":"57eea4224f1c1bc01c5752b1","slug":"navratri-beginning-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर्व को लेकर जिले में गत दिवस आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों की विशेष साफ-सफाई का अभियान शुक्रवार सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इसके अलावा जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे-बड़े बाजारों में पूजा से सामग्रियों की खरीदारी का सिलसिला प्रारंभ हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
लोगों ने फल समेत अन्य पूजा सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीदारी की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के पहुंचने का दौर एक दिन पहले से ही शुरू हो गया। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्र के पहले दिन पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना कर दी जाएगी। शनिवार से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
पर्व के दौरान व्रत रखने वालों ने एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे-बड़े बाजारों में पहुंचकर पूजा सामग्रियों समेत फल एवं अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। कोई चुनरी खरीद रहा था तो कोई नारियल। किसी ने फल की खरीदारी की, तो किसी ने सिंघाड़े का आटा। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों की विशेष साफ-सफाई का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। अकबरपुर नगर के पुरानी तहसील तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, नई सड़क स्थित काली मंदिर, पुरानी तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर, बस स्टेशन क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर आदि की सुबह से ही साफ-सफाई का दौर प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।
इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी स्थित मंदिरों में साफ-सफाई का विशेष दौर एक दिन पहले चला। उधर, शुक्रवार को ही ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।
दरअसल ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए शनिवार को ही खोल दिए जाएंगे। बरियावन, जाफरगंज, सिकरोहर, खासपुर, सूरापुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी सुबह से ही जिला मुख्यालय से दुर्गा प्रतिमाओं के जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।