फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   National Highway will be constructed soon, tender open

Ambedkar Nagar News: जल्द होगा नेशनल हाईवे का निर्माण, खुला टेंडर

Sun, 28 Jan 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
National Highway will be constructed soon, tender open
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 135-ए का निर्माण मई माह से शुरू होने के आसार हैं। 1511.57 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण के लिए टेंडर खुल गया है। अंबेडकरनगर जनपद में जहां 24 किमी. लंबाई में सड़क का निर्माण होगा तो वहीं तीन बाइपास भी बनेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या से मिर्जापुर को जोड़ने के लिए 256 किमी. लंबे एनएच-135ए के निर्माण की घोषणा शासन ने जनवरी 2023 में की थी। तीन फेज में हाईवे के निर्माण के लिए तीन बार टेंडर की समय सीमा बढ़ाई गई। पहले टेंडर खुलने का समय नवंबर फिर दिसंबर हुआ लेकिन बाद में जनवरी तय की गई। लंबे इंतजार के बाद बीते दिनों सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय दिल्ली में टेंडर खुल गया। ऐसे में अब एनएच के निर्माण की प्रक्रिया और आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पहले फेज का निर्माण वाराणसी से जौनपुर, दूसरे चरण का जौनपुर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर जबकि तीसरे चरण का निर्माण पूर्वांचल विश्वविद्यालय से अंबेडकरनगर तक होगा। अंबेडकरनगर जनपद में यह हाईवे 26 गांवों से होकर गुजरेगा जो कि लगभग 24 किमी. लंबाई में होगा। इसके साथ ही तीन बाइपास का भी निर्माण होगा। बीते नवंबर माह में ही एनएचएआई व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों से गुजरेगा एनएच-135ए
तहसील क्षेत्र जलालपुर के मंसूरपुर, हरिपालपुर, खजुरी करौंदी, ताहापुर, पटोहा गानेपुर, रुकुनपुर, बैरागल, टिकमलपुर, पिकरी व मालीपुर से होकर हाईवे गुजरेगा। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र अकबरपुर के बेलउवा बरियारपुर, अरिऔना, सिझौलिया, कजरी नंदापुर, इस्माइलपुरगंज, सैदपुर भितरी, चंदनपुर, सिसानी अखईपुर, मुबारकपुर मरैला, लोरपुर ताजन, सिझौली, कसेरुआ, मिर्जापुर कोड़रा, गोविंद गनेशपुर व मिर्जापुर गांव से होकर यह हाईवे गुजरेगा।


बनेंगे तीन बाइपास

एनएच-135 के निर्माण में अंबेडकरनगर जनपद में तीन बाइपास का निर्माण होगा। इसमें अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र में अटिका मोहल्ले से अकबरपुर बाइपास, खजुरी के निकट ताहापुर मालीपुर लाडलापुर में खजुरी बाजार बाइपास व बरामदपुर, कोटिया व सुरहुरपुर में सुरहुरपुर बाइपास का निर्माण होगा। अकबरपुर नगर बाइपास के निर्माण से जिला मुख्यालय का रिंग रोड भी तैयार हो जाएगा। ऐसे में अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, जौनपुर, वाराणसी, मऊ व सुल्तानपुर से आने वाले वाहन अकबरपुर नगर के बाहर से ही आवागमन करेंगे जिससे कि अकबरपुर नगर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।



मई से शुरू होगा काम
एनएच 135ए का टेंडर खुल गया है। शीघ्र ही जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद भूमि अधिग्रहण व अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर मई माह से निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा। - नुसरत खान, सहायक अभियंता एनएचएआई प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed