फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nal Jalmitra will be deployed in every village for drinking water scheme

Ambedkar Nagar News: पेयजल योजना के लिए गांव-गांव तैनात होंगे नल जलमित्र

Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nal Jalmitra will be deployed in every village for drinking water scheme
अंबेडकरनगर। जलजीवन मिशन योजना के तहत घरों तक पहुंचाए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता व बुनियादी ढांचे के रखरखाव की जिम्मेदारी नल जलमित्र करेंगे। पांच सौ से एक हजार की आबादी वाले गांव में एक जबकि एक हजार से ऊपर की आबादी वाले गांवों में दो नल जलमित्र की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने जलजीवन मिशन योजना की शुरुआत की। वर्ष 2024 तक शतप्रतिशत घर तक कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 571 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके तहत न सिर्फ ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल का निर्माण हो रहा, बल्कि अंडरग्राउंड पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। इस बीच जलजीवन मिशन योजना के बेहतर संचालन के लिए नल जलमित्र की तैनात ग्राम पंचायतों में होगी।
विज्ञापन

जल निगम कार्यालय के अनुसार जिले में नल जल मित्र की तैनाती के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 500 से एक हजार की आबादी वाले गांव में एक जबकि एक हजार से ऊपर की आबादी वाले ग्राम पंचायतों में दो नल जल मित्र की तैनाती होनी है। इसे देखते हुए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा सर्वे
नल जलमित्र की तैनाती के लिए शीघ्र ही ग्राम पंचायत व वहां की आबादी का सर्वे शुरू किया जाएगा। पेयजल योजना के काम पूरे कर तैनाती करते हुए शुद्ध पेयजल का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
- सूरज वर्मा अधिशाषी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed